Hindi/अंग्रेज़ी

2011 की जनगणना में आपका स्वागत है ।

रविवार 10 अप्रैल को आयरलैंड में जनसंख्या की एक विस्तृत जनगणना की जाएगी । जनगणना में उस रात आयरलैंड में मौजूद हर व्यक्ति को गिना जाएगा । इस जानकारी का उपयोग आंकड़ों से संबंधित उद्देश्यों के लिए किया जाता है और यह हर किसी के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है । जनगणना के पहले नतीजे इस साल जुलाई में उपलब्ध होंगे ।

 

जनगणना 2011 के बारे में अधिक जानकारी कृपया नीचे दिये गए लिंक्स पर क्लिक करें :

जनगणना प्रपत्र का एक अनुवाद यहाँ देखें / डाउनलोड करें ।

जनगणना पत्रक देखें / डाउनलोड करें ।

2006 जनगणना रिपोर्ट "आयरलैंड में रहने वाले गैर-आयरिश नागरिक" देखें / डाउनलोड करें

 

जनगणना 2011 के बारे में जानकारी

 

जनगणना क्या है ?

 

जनगणना जनगणना की रात को देश में मौजूद हर व्यक्ति का लेखा-जोखा है । जनगणना की रात को देश में मौजूद हर व्यक्ति को जनगणना प्रपत्र में शामिल किया जाना चाहिए और आयरलैंड में पाँच साल में एक बार होने वाले लोगों और घरों की आधिकारिक गणना का हिस्सा बनना चाहिए ।

 

अगली जनगणना कब होगी ?

अगली जनगणना रविवार 10 अप्रैल 2011 को होगी । उस तारीख को देश में मौजूद हर व्यक्ति को जनगणना प्रपत्र में शामिल किया जाना चाहिए । आप आयरलैंड में कहीं भी हों – अपने घर पर, रिश्तेदारों के साथ रह रहे, अस्पताल इत्यादि में – आपको जनगणना प्रपत्र में गिना जाना चाहिए ।

 

क्या मुझे प्रपत्र भरना होगा ?

 

हाँ जनगणना की रात को देश में मौजूद हर व्यक्ति को शामिल किया जाना चाहिए । यह कानून है । जनगणना में दी गई जानकारी हम सबके भविष्य की योजना बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण है इसलिए इसमें सबको शामिल करना महत्त्वपूर्ण है ।

 

मुझे क्या करना होगा ?

आपका जनगणना गणनाकार जनगणना की रात 10 अप्रैल से पहले 3-4 सप्ताहों के दौरान किसी समय आपके घर पर जनगणना प्रपत्र देगा । जनगणना के दिन तक आपको यह प्रपत्र किसी सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए । अगर आप इस प्रपत्र के बारे में कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं तो गणनाकार को उनका जवाब देने में प्रसन्नता होगी ।

जनगणना के दिन आपको अपने घर-परिवार में मौजूद हर व्यक्ति के बारे में इस प्रपत्र को पूरा करना चाहिए और जब यह पूरा भर लें तो प्रपत्र के अंत में दी गई घोषणा पर हस्ताक्षर करने चाहिए । जब तक यह लिया न जाए तब तक कृपया इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें ।जनगणना दिन के 2-3 सप्ताह बाद आपका गणनाकार आपका प्रपत्र लेने फिर आएगा । अगर आपको प्रपत्र को भरने में कोई कठिनाई हुई हो तो उन्हें आपकी मदद करने में खुशी होगी । आप गणनाकार को अपना पहचानपत्र दिखाने के लिए कह कर उनकी पहचान की जाँच कर सकते हैं ।

 

क्या यह गोपनीय है ?

 

हाँ जनगणना प्रपत्र में आपके द्वारा दिये गए सभी जवाब पूरी तरह गोपनीय हैं और इनका प्रयोग केवल आंकड़ों संबंधी उद्देश्यों के लिए किया जाता है । कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य एजेंसी या सरकारी विभाग को नहीं दी जाती । कानून इस बात की गारंटी देता है !

 

जनगणना का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है ?

जनगणना का इस्तेमाल आयरलैंड में रहने वाले सब लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए किया जाता है । इस जानकारी का उपयोग सरकार, क्षेत्रीय और स्थानीय प्राधिकरण, व्यापार, स्थानीय समुदाय और अन्य लोगों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, रोज़गार, यातायात और कई अन्य सेवाओं के बारे में भविष्य की योजनाओं संबंधी निर्णय लेने के लिए किया जाता है । दी गई जानकारी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं दर्शाती । जनगणना के फायदों के बारे में अंग्रेज़ी में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

 

मुझे मदद कहाँ मिल सकती है ?

 

आपका जनगणना गणनाकार आपकी मदद करने के लिए मौजूद है और अगर जनगणना या जनगणना-प्रपत्र भरने संबंधी आपका कोई भी सवाल हो तो उसे उसका जवाब देने में खुशी होगी ।

 

जनगणना प्रपत्र का एक अनुवाद निम्नलिखित 21 भाषाओं में भी उपलब्ध है । पोलिश, रोमैनियॅन, लिथुयेनियॅन, फ़्राँसीसी, जर्मन, रूसी, स्पैनिश, योरुबा, चीनी, स्लोवाक, हंगेरियन, पुर्तगाली, अरबी, इतालवी, चेक, लैटवियॅन, एस्टोनियॅन, बुल्गेरियन, हिंदी, उर्दू और स्वाहिली । यहाँ क्लिक कर आप हर भाषा में उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं ।

 

जनगणना प्रपत्र और उसे कैसे भरना है इस संबंध में अंग्रेज़ी में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं :

तो रविवार 10 अप्रैल 2011 को अपना जनगणना प्रपत्र भरें और जनगणना 2011 की सफलता सुनिश्चित करने में मदद करें ।